भूपेश गए असम, राहुल के साथ करेंगे चुनावी रणनीति साझा
रायपुर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो कि असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं,आज चुनावी दौरे पर राष्ट्रीय सचिव और असम चुनाव के प्रभारी विकास उपाध्याय सहित कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं को लेकर असम रवाना हुए जहां वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ विभिन्न जगहों पर बैठक,सभा व चुनावी रणनीति साझा करेंगे। असम दौरे पर रवाना होने से पहले भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि असम में कांग्रेस की जीत होगी। कांग्रेस का छह दलों के साथ गठबंधन हुआ है। कृषि सेस लगाने पर भूपेश बघेल ने कहा कि महंगाई से आम जनता पर बोझ बढ़ा है । सेस की राशि हमें नहीं मिलेगी, इससे नुकसान होगा।

पाठको की राय